सुरों की महफिल के बीच सारेगामा मंच ऑडिटोरियम का लोकार्पण
श्रीगंगानगर के वृंदावन विहार में आयोजित सुरों की संध्या के दौरान सारेगामा मंच ऑडिटोरियम का लोकार्पण शिक्षाविद् एवं पर्यावरणविद् तुषारकांत घोष ने किया।
उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और पहला गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर संयोजक डॉ. राजेंद्र जैन ने बताया कि ऑडिटोरियम गीत-संगीत, योग एवं ध्यान जैसे सामाजिक व सांस्कृतिक आयोजनों के लिए निशुल्क उपलब्ध रहेगा।
सभी कलाकारों ने सामूहिक प्रस्तुति देकर संगीत के इस सफर को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

No comments