Breaking News

पिकअप की टक्कर ई-स्कूटी सवार पति-पत्नी घायल


हनुमानगढ़ के रावतसर पुलिस थाना क्षेत्र में मेगा हाइवे पर चक 29 डीडब्ल्यूडी के बस स्टेंड के निकट पिकअप जीप की टक्कर से ई-स्कूटी पति-पत्नी घायल हो गये। पुलिस  ने जीप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार कस्बे के वार्ड नम्बर 34 निवासी ताराचंद कुम्हार ने रिपोर्ट दी कि मेरा भाई महेन्द्र कुम्हार व महेन्द्र की पत्नी संतोष ई-स्कूटी पर सवार होकर रावतसर से धन्नासर जा रहे थे। मेगा हाइवे पर चक 29 डीडब्ल्यूडी के बस स्टेंड के निकट दूधवाली पिकअप जीप ने ई-स्कूटी में टक्कर मार दी। 

No comments