Breaking News

राज. ग्राम विकास अधिकारी संघ व सद्भावनानगर निवासियों ने एसपी ऑफिस पर प्रदर्शन किया


श्रीगंगानगर में राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी कमलेश कुमार स्वामी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग को लेकर लेकर राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ एवं सद्भावना नगर सैक्टरर नं. 3 मौहल्लावासियों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया तथा एसपी को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ एवं सद्भावना नगर सैक्टरर नं. 3 मौहल्लावासियों ने बताया कि कुछ दिन पहले सद्भावना नगर सैक्टर नं. 3 में कुछ असामाजिक तत्व एक नाबालिगा के घर के आगे चक्कर लगा रहे थे। गत 10 जुलाई को मौहल्लावासियों ने उन्हें गली में चक्कर लगाने से टोका।

No comments