अब तक 5 बसों की जांच, एक पर 10 हजार रुपए जुर्माना लगाया
राज्य में लगातार सामने आ रही बस अग्निकांड की घटनाओं को देखते हुए राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (रालसा) ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा कदम उठाया है। रालसा ने प्रदेशभर में लग्जरी बसों की जांच के लिए एक महीने का विशेष अभियान शुरू किया है।
श्रीगंगानगर में यह अभियान 8 जुलाई से शुरू हो चुका है। बसों की जांच एक संयुक्त कमेटी की ओर से की जा रही है। अभियान के पहले दिन 3 बसों की जांच की गई, जिसमें से एक का चालान कर 10000 रुपए जुर्माना लगाया गया। इसके बाद 9 जुलाई को दो बसों की जांच की गई, जो जांच में फिट मिलीं।

No comments