जिम में युवकों के बीच झगड़ा
श्रीगंगानगर के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में दुर्गा मंदिर एरिया में स्थित डीके फिटनेस जिम में दो युवकों के बीच झगड़ा हो गया। पुलिस ने एक युवक की तरफ से दूसरे युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार एसएसबी रोड़ गली नम्बर 6 निवासी कार्तिक गौड़ पुत्र रतन गौड़ ने रिपोर्ट दी कि मैं 10 जुलाई को शाम चार बजे डीके फिटनेस में जिम करने गया था। जिम में पहुंचने के बाद प्रिंस वर्मा पुत्र ओमप्रकाश वर्मा निवासी चांदनी चौक पुरानी आबादी ने मेरे थप्पड़ मारे। थप्पड़ से मेरे कान से कम सुनने लगा है।

No comments