वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से रकम निकाली
श्रीगंगानगर के पे्रमनगर में रहने वाले वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से साइबर ठग ने रकम ट्रांसफर कर ली। साइबर ठग ने कई बार कॉल किया था। इसके बाद फोन-पे चलना बंद हो गया। खाता निल हो गया। कोतवाली पुलिस ने बुजुर्ग के बेटे की रिपोर्ट पर ठगी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार पे्रमनगर निवासी राजीव छाबड़ा ने रिपोर्ट दी कि मेरे पिता जगदीश रॉय छाबड़ा बुजुर्ग हैं। पिता के पीएनबी, एक्सिस व यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में खाते हैं। 10 जुलाई को मैं घर पर था। पिता के मोबाइल पर फोन-पे चलता है। उस दौरान मेरे पास वाट्सएप्प पर कॉल आई। कॉलर ने बताया कि वह उड़ीसा से बोल रहा है। उसने कहाकि उसके रुपए हमारे बैंक खाते में आ गये हैं।

No comments