बालिका दुष्कर्म कांड के बाद होटल कारोबार में हड़कंप
श्रीगंगानगर में नाबालिग बालिका दुष्कर्म प्रकरण के बाद शहर का होटल कारोबार जांच के दायरे में आ गया है। पुलिस-प्रशासन की लगातार सख्ती, होटलों पर कार्रवाई और मीडिया में हुए खुलासों के बाद होटल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। कई होटल मालिकों ने ठेकेदारों और मैनेजरों से होटल वापस लेकर स्वयं संचालन शुरू कर दिया है, जबकि कुछ ने यह कारोबार ही छोडऩे का मन बना लिया है। सबसे अधिक चर्चा उन होटलों की है, जहां घंटों के हिसाब से कमरे किराये पर देने की व्यवस्था लंबे समय से संचालित होने के आरोप लगते रहे हैं। बालिका प्रकरण के बाद ऐसे होटलों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार शहर में कई होटल ऐसे हैं, जिन्हें मालिकों ने ठेके पर दे रखा है। वहीं कुछ होटल मालिक स्वयं संचालन करते हैं, लेकिन कागजों में होटल का संचालन मैनेजर या अन्य व्यक्ति के नाम के किरायानामे के जरिए दर्शाया जाता है।
No comments