Breaking News

किसान चौक के पास कबाड़ स्टोर में भीषण आग


श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ रोड स्थित किसान चौक के पास एक कबाड़ स्टोर में सोमवार तड़के भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी विकराल थी कि उस पर काबू पाने के लिए नगर परिषद अग्निशमन सेवा केंद्र की तीन दमकल गाडिय़ों को करीब सात घंटे तक लगातार मशक्कत करनी पड़ी। सुबह करीब 11 बजे आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया जा सका।
फायर ऑफिसर ओमेंद्र सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना सुबह करीब 4:30 बजे मिली। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाडिय़ां मौके पर पहुंच गईं। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दमकलों को एक दर्जन से अधिक बार पानी भरकर मौके पर लौटना पड़ा। आग की लपटें और तेज गर्मी के कारण राहत एवं बचाव कार्य काफी चुनौतीपूर्ण रहा।

No comments