Breaking News

अमाजोन कम्पनी से धोखाधड़ी करने के आरोप में ब्यावर का युवक गिरफ्तार


श्रीगंगानगर सदर पुलिस ने अमाजोन कम्पनी के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में ब्यावर के एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह कम्पनी में विभिन्न सामान का ऑर्डर करते। फिर सामान प्राप्त करने के बाद पैकेट खाली मिला, डिलीवर नहीं हुआ। यह दर्शा कर कम्पनी से रिफंड प्राप्त कर लेते थे। कम्पनी के सिक्योरिटी मैनेजर ने पिछले दिनों धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था।
थाना प्रभारी सुभाष ढिल ने बताया कि कम्पनी के कर्मचारी राजेश कुमार ने पिछले दिनों अज्ञात लोगों के खिलाफ कम्पनी से फर्जी जानकारी देते हुए रिफंड प्राप्त करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया था। इस  मुकदमे में आरोप लगाया था कि गिरोह में शामिल लोगों ने 52 अद्वितीय ग्राहक आईडी व 49 ग्राहक नामों से कुल 207 ऑर्डर रिकॉर्ड मैप किये। 

No comments