Breaking News

पैमेंट नई की, गाड़ी पुरानी दे दी


हनुमानगढ़ के पीलीबंगा कस्बे के एक व्यापारी को नई क्रेटा गाड़ी की जगह पुरानी गाड़ी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कम्पनी ने 22 लाख रुपए का भुगतान नई गाड़ी देने के लिए प्राप्त कर लिया, लेकिन गाड़ी की डिलीवरी लेने के बाद पता चला कि गाड़ी का बीमा पहले ही हो चुका था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
व्यापारी प्रभुदयाल पुत्र देवीलाल बेनीवाल निवासी 23 एसटीजी ने रिपोर्ट दी कि मैंने सेल्समैन डिप्टी सिंह के माध्यम से पारस हुंडई हनुमानगढ़ जंक्शन से नई क्रेटा गाड़ी खरीदी थी। 
2 मई को गाड़ी की डिलीवरी दे दी। गाड़ी का बिल 1 मई को काटा गया।  इसके बाद पता चला कि गाड़ी का बीमा 13 मार्च को जारी हुआ है। 

No comments