श्रीकरणपुर रोड पर पराली से भरे ट्राले में लगी भीषण आग
श्रीगंगानगर के गांव 12 जैड में श्रीकरणपुर रोड बाईपास भारतमाला रोड के पुल के समीप पराली से भरे ट्राले में बुधवार तड़के 3.15 बजे भीषण आग लग गई।
पुलिस कंट्रोल रूम से आज तड़के 3.16 बजे दमकल विभाग में ट्राले में आग लगने की सूचना मिली। इसके तुरंत बाद फायरमैन नरेश, जसकरण व बंटी एक गाड़ी लेकर रवाना हुए। उन्होंने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया। आग ज्यादा होने पर फायरमैन नरेश ने दो गाडिय़ा और बुलाई। फायर दमकलों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान दमकल गाडिय़ां दो-दो चक्कर लगाकर पानी भरकर मौके पर पहुंची। आग लगने की सूचना मिलने पर ग्रामीण और भारत माला रोड़ से गुजरने वाले वाहन चालकों की भीड़ इक_ा हो गई। आग इतनी भीषण थी कि पराली से आग और धुंए के गुब्बार छा गए।

No comments