Breaking News

लक्कड़हारे को हनीट्रेप में फंसाया


हनुमानगढ़ के तलवाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में लक्कड़हारे को हनीट्रेप में फांस लिया गया। गिरोह ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली और एक लाख रुपए की डिमांड रख दी। गिरोह पीडि़त से केवल 4 हजार 730 रुपए वसूल कर पाये। यह नगदी उसके पास नगद थी। पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार 32 वर्षीय विक्रम सिंह राजपूत पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी चक 11-12 एसएलडब्ल्यू ने रिपोर्ट दी कि वह पेड़ काटने का काम करता है। 3 जुलाई की रात 11 बजे चक 4 आरडब्ल्यूडी बेरियल के पास कमरे में था। इसी दौरान मेरे पास एक कॉल आया। सामने से एक महिला बोली, मैं प्रियंका बोल रही हूं। ऐलनाबाद से घर जा रही थी, आगे कोई साधन नहीं मिला, तो मुझे घर छोड़ दोगे। मैंने उसे हां कर दी। 

No comments