Breaking News

वायरल हो रहे वीडियो का श्रीगंगानगर की पीडि़ता से कोई संबंध नहीं


श्रीगंगानगर शहर के कई होटलों में 13 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म करने के मामले का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से कोई ताल्लुकात नहीं है। वायरल वीडियो को श्रीगंगानगर की रेप पीडि़ता से जोड़ कर आगे से आगे वायरल किया जा रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्यवाही कर रही है। 
सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो अपलोड करने वालों की पुलिस पहचान करने में जुटी है। पंजाब के एक युवक की पहचान करते हुए मुकदमा दर्ज करके उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस कप्तान हरीशंकर ने ऐसे भ्रामक वीडियो को वायरल नहीं करने की अपील आमजन से की है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कई वीडियो और पोस्ट तथ्यों से परे हैं। 

No comments