जेवरात व नगदी चुराने के आरोप में पड़ौसन गिरफ्तार
श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी के वार्ड नम्बर 6, चांदनी चौक के निकट स्थित एक मकान में करीब सवा साल पहले जेवरात व नगदी चोरी करने के आरोप में पड़ौसन युवती को अब गिरफ्तार किया गया है। परिवादी ने नामजद मुकदमा दर्ज करवाया था। इसके बावजूद पुलिस ने चोरी की आरोपिया पर हाथ डालने में सवा साल का वक्त लगा दिया।
जांच अधिकारी एएसआई महेन्द्र कुमार ने जितेन्द्र पुत्र रामेश्वरलाल की ओर से दर्ज करवाये गये मुकदमे में 28 वर्षीय पलक गर्ग पुत्री पवन गर्ग निवासी चांदनी चौक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी के गहने व नगदी बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

No comments