Breaking News

चक्रवात से बिजली तंत्र ध्वस्त


श्रीगंगानगर क्षेत्र में मंगलवार शाम को अचानक आए साइक्लोन (चक्रवात) ने  श्रीगंगानगर के ग्रामीण क्षेत्र में बिजली तंत्र को ध्वस्त कर दिया है। जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रीगंगानगर के ग्रामीण एक्सईएन भवानी सिंह शेखावत ने बताया कि यह चक्रवात 5-7 किलोमीटर के दायरे में से निकला। इससे कृषि व घरेलू बिजली लाइनों के करीब 90 पोल और तार टूट गए। इससे निगम को बड़ा नुकसान हुआ है। 
उन्होंने बताया कि मैं खुद और सहायक अभियंता अनिल कुमार मीणा अभी मौके पर हैं।  गांव 5 जी सहारणावाली में आज सुबह सप्लाई बहाल करने को लेकर काम शुरू कर दिया है। 
उन्होंने कहा कि पहले एक बार शॉर्टकट काम कर गांवों में सप्लाई बहाल की जाएगी। फिर नए खंभे लगाने का काम किया जाएगा।  उम्मीद है कि आज शाम तक सहारणावाली में बिजली सप्लाई बहाल हो जाएगी।

No comments