Breaking News

नरसिंहपुरा बीरानी और मांझूवास के सरकारी स्कूलों में तालाबंदी


श्रीगंगानगर नगर परिषद की ओर से गांव नरसिंहपुरा बीरानी में प्रस्तावित ठोस कचरा प्लांट का ग्रामीणों द्वारा विरोध किया जा रहा है। नरसिंहपुरा बीरानी में प्रस्तावित ठोस कचरा प्लांट स्थानांतरित करने के विरोध में बुधवार को गांव मांझूवास एवं नरसिंहपुरा मेंं ग्रामीणों ने चार स्कूलों में तालाबंदी कर धरना लगाया।
सरकारी स्कूलों को ताला लगाने की जानकारी मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी जाब्ते सहित मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाईश की। वार्ता के बाद ग्रामीणों ने स्कूल के बाहर चल रहे धरने को ग्रामीणों ने समाप्त किया। वार्ता के बाद ग्रामीणों ने तहसीलदार को कचरा प्लांट को हटाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। 

No comments