Breaking News

रेगुलेशन बैठक के दौरान किसानों का प्रदर्शन, भेदभाव के आरोप लगाए


श्रीगंगानगर में सिंचाई विभाग के विश्राम गृह स्थित सभाकक्ष में आयोजित रेगुलेशन उप समिति की बैठक के दौरान आज एच और एमके नहर के किसानों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि गंगनहर में शेयर के अनुसार सिंचाई पानी नहीं मिलने से उनकी बारियां पिट रही हैं। 
किसान सतविन्द्र सिंह ने कहा कि गंगनहर में हिस्से का पूरा पानी नहीं मिलने से उनकी फसलें खराब हो रही हैं। उन्होंने कहा कि विभाग पूरा पानी नहीं दे रहा है, वहीं इस बार उनके क्षेत्र में बारिश भी नहीं हुई है।  पानी की कमी से अब फसलें झुलसने लगी हैं। 

No comments