Breaking News

कहां-कहां लगा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का पैसा, ट्रेल खंगालेगी पुलिस


अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब नई जानकारी सामने आई है. जिसके अनुसार पुलिस ने अब चोरी के पैसे का पता लगाने के लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की मदद मांगी है. पुलिस यह पता लगाएगी कि आखिर हेराफेरी का पैसा कहां-कहां लगाया गया और इसमें कितने लोग शामिल हैं. पुलिस आरोपियों की छिपी हुई संपत्ति की पहचान करने और अन्य संभावित लाभार्थियों की भूमिका का खुलासा करने के लिए इनकम टैक्स विभाग से मदद ले रही है. 
पुलिस गिरफ्तार किए गए आठ आरोपियों और उनके परिवार के सदस्यों से जुड़े लगभग 50 बैंक खातों की जांच कर रही है. साथ ही सभी खाते में 2022 से हुए लेन-देन की भी पड़ताल कर रही है.

No comments