दाल-बाटी-चूरमा की दावत में पहुंचा तस्कर, पुलिस ने दबोचा
बांसवाड़ा में यूरिया खाद की आड़ में 23 क्विंटल से अधिक अवैध अफीम डोडा-चूरा की तस्करी के मामले में 8 महीने से फरार बदमाश को गिरफ्तार किया है। 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर और मोबाइल बंद रखकर पुलिस से बचता रहा, लेकिन चूरू के सुजानगढ़ में बहनोई के होटल पर आयोजित पारिवारिक दाल-बाटी-चूरमा पार्टी में पहुंचने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। कार्रवाई आनंदपुरी थाना पुलिस और एएनटीएफ ने की।

No comments