ट्रेन के एसी कोच में हर दिन चोरी, टेंशन में रेलवे
इंडियन रेलवे का नेटवर्क काफी विशाल है. इसे भारत का नेशनल कैरियर भी कहा जाता है, क्योंकि ट्रेन से हर दिन हजारों-लाखों की तादाद में लोग यात्रा करते हैं. ट्रेन के एसी कोच से यात्रा करना किसी लग्जरी से कम नहीं होता है. एसी -3, 2 और 1 कोच से रोजाना लाखों की संख्या में यात्री सफर करते हैं. ट्रेन के इसी एसी कोच को लेकर शर्मनाक मामला सामने आया है. साल 2022 से मई 2026 तक इन्ही एसी कोचेज से 12700000 बेडशीट, तकिये के कवर, कंबल और तौलिये चोरी कर लिए गए. बेडशीट चोरी के मामले में बीकानेर, तौलिया चोरी के मामले में दिल्ली, तकिये का कवर चुराने के मामले में सोनपुर और कंबल चारी के मामले में जोधपुर क्षेत्र टॉप पर है. चोरी के जरिये बेडरोल मुहैया कराने वाले कॉन्ट्रैक्टर को 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का चूना लगाया गया है.

No comments