Breaking News

गोल्डन टेंपल के बाहर सगी बहनें भिड़ीं, माथा टेकने से पहले दोनों में बहस


अमृतसर में गोल्डन टेंपल में माथा टेकने आई सगी बहनें आपस में भिड़ गईं। दोनों के बीच पहले जोरदार बहस हुई। इसके बाद एक बहन इस कदर गुस्से में आई कि उसने दूसरी को थप्पड़ जड़ दिए। इस दौरान वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद लोगों ने बीचबचाव कर उन्हें रोका।
हंगामा और भीड़ देखकर थप्पड़ मारने वाली बहन वहां से भाग निकली। इसका वीडियो सामने आया है। जिसके बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।

No comments