Breaking News

राजस्व विभाग की बड़ी लापरवाही: मृत महिला पटवारी का कर दिया तबादला


राजस्थान में हाल ही में राजस्व विभाग ने पटवारियों की तबादला सूची जारी की थी। इस सूची में एक ऐसी प्रशासनिक चूक सामने आई है, जिसने विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 924 पटवारियों की तबादला सूची  में उस महिला पटवारी उगंती प्रजापत का नाम भी शामिल कर दिया गया, जिनका 10 दिन पहले निधन हो चुका है। पटवारियों की तबादला सूची में मृतक पटवारी उगंती प्रजापत का नाम दर्ज होने की विभाग की यह चूक अब प्रशासनिक और सोशल मीडिया हलकों में चर्चा का विषय बन गई है।

No comments