Breaking News

भरतपुर में स्टूडेंट्स ने स्कूल के गेट पर लगाया ताला


भरतपुर के उच्चैन क्षेत्र स्थित राजकीय संस्कृत विद्यालय, सैदपुरा में सोमवार को छात्रों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। करीब दो घंटे तक चले इस विरोध प्रदर्शन में छात्रों ने आरोप लगाया कि विद्यालय में 12 शिक्षकों के पद लंबे समय से खाली हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।
गांव के युवक विजय सिंह ने बताया कि विद्यालय में 12 शिक्षकों के पद रिक्त हैं। इसके अलावा प्रिंसिपल का पद भी खाली है। 

No comments