Breaking News

8 से 10 जुलाई तक विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों की जांच करेगी मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब


हनुमानगढ़ जिले में खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब (एमएफटीएल) 8 से 10 जुलाई तक विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य एवं पेय पदार्थों की जांच करेगी। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि 8 जुलाई को फतेहगढ़, 9 जुलाई को माणकसर तथा 10 जुलाई को बंशीर क्षेत्र में जांच अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि एमएफटीएल मौके पर ही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच करने के साथ आमजन को सुरक्षित खाद्य सामग्री की खरीद एवं उपयोग संबंधी जानकारी भी दे रही है। 

No comments