Breaking News

आर्य समाज ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान


श्रीगंगानगर में आर्य समाज रामनगर के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी एवं आर्य समाज के पूर्व प्रधान चौधरी नारायण राम गोदारा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त डीआईजी दिलीप जाखड़ ने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ सूचना प्रौद्योगिकी में दक्ष बनने और राष्ट्रीय मूल्यों से जुड़े रहने का आह्वान किया। 

No comments