पुरानी आबादी क्षेत्र में हिंसक आवारा श्वानों का आतंक
श्रीगंगानगर पुरानी आबादी क्षेत्र में आवारा श्वानों का आतंक छाया हुआ है। आवारा श्वानों से निजात दिलाने की मांग पुरानी आबादी के वार्ड नं. 4 व 5 के जागरुक युवाओं ने नगर परिषद आयुक्त से की है।
जागरुक युवाओं का कहना है कि रात के समय पुरानी आबादी क्षेत्र की मुख्य सड़कों एवं गलियों में आवारा श्वानों का झुंड दुपहिया वाहन चालकों को काटने दौड़ता है। कई बार आवारा श्वान दुपहिया वाहन चालकों को काट भी चुका है। उन्होंने कहा कि परिषद की ओर से आवारा श्वानों की नसबंदी अभियान के अंतर्गत पुरानी आबादी क्षेत्र से हिंसक आवारा श्वानों से निजात दिलाने का आग्रह किया गया है।
No comments