Breaking News

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल ने बीकानेर ले जाते वक्त दम तोड़ा


श्रीगंगानगर के पदमपुर पुलिस थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ने बीकानेर ले जाते वक्त रास्ते में सूरतगढ़ के सरकारी अस्पताल में दम तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार गांव खोथावाली गोलूवाला निवासी मोहनलाल नायक ने रिपोर्ट दी कि मेरा भाई लूणाराम गजङ्क्षसहपुर में रहने वाली हमारी बहन से मिल कर वापिस आ रहा था। रास्ते में सावंतसर के निकट अज्ञात वाहन ने लूणाराम की बाइक में टक्कर मार दी। लूणाराम को पदमपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां से श्रीगंगानगर रेफर कर दिया।

No comments