Breaking News

एससी आयोग अध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ की बैठक


राजस्थान अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार नायक ने मंगलवार को कलक्ट्रेट चैम्बर में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में आयोग अध्यक्ष ने अधिकारियों को अनुसूचित जाति के विकास के लिए किए जा रहे कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली। साथ ही सरकार की योजना के अन्तर्गत उपलब्ध करवाए जाने वाले बैंक ऋण के लिए आवेदन करने वाले पात्र लोगोंं को अधिकाधिक योजना का लाभ देने को कहा। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर सुभाष कुमार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के वीरेन्द्रपाल सिंह सेखों एवं बैंकों के अधिकारी मौजूद रहे।

No comments