मुख्य सड़क पर आवारा पशुओं से यातायात बाधित
श्रीगंगानगर के मीरा चौक से मौसम विभाग रोड पर निराश्रित पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। आवारा पशुओं के कारण आए रोज यातायात बाधित होता है। बड़ा बाजार एसोसिएशन के सचिव संदीप गोयल ने बताया कि मीरा चौक से मौसम विभाग की ओर जाने वाले रोड़ के दोनों ओर निराश्रित पशुओं के झुण्ड खड़े रहते हैं तथा आपस में लड़ते समय वाहनों के आगे आ जाते हैं। इससे यातायात व्यवस्था बाधित होती है। कई बार दुपहिया वाहन चालक निराश्रित पशुओं की चपेट में आकर चोटिल हो गए। नगर परिषद प्रशासन की ओर से शहर के मुख्य मार्गों पर विचरण करने वाले निराश्रित पशुओं को पकड़कर गौशाला भिजवाने की व्यवस्था की जानी चाहिए।

No comments