वारदात में शामिल तीन युवकों को दिल्ली से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया
केसरीसिंहपुर के गांव 42 जीजी में करीब नौ माह पूर्व पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी के दामाद और धान मंडी व्यापारी गुरुचरण सिंह रमाना के घर डकैती करने के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दिल्ली से तीन जनों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया।
थाना प्रभारी बलवंतराम ने बताया कि इस प्रकरण में दिल्ली जेल से 27 वर्षीय ध्रुव उर्फ संजीव उर्फ शौरव पुत्र राजकुमार शर्मा निवासी शाहदरा दिल्ली, रोहित उर्फ संजय पुत्र अशोक राजपूत निवासी मानसरोवर दिल्ली व एफ 5 बी शाहदरा दिल्ली निवासी गुलशन पुत्र अंतर ङ्क्षसह भाट को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया है।

No comments