ट्रेक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
श्रीगंगानगरके जैतसर पुलिस थाना क्षेत्र में 3 एमएसडी के निकट ट्रेक्टर की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे की रिपोर्ट पर ट्रेक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार 57 एनपी निवासी आत्माराम बिश्रोई ने रिपोर्ट दी कि मेरे पिता निहालचंद बिश्रोई 5 एनपी स्थित खेत से पानी लगाने के बाद बाइक पर घर लौट रहे थे। मैं अपने ताऊ सतपाल निवासी सतजंडा के साथ बाइक पर पीछे आ रहा था।

No comments