रेलवे स्टेशन पर दो और प्लेटफार्म के निर्माण की तैयारी, यात्री सुविधाएं बढेगी
श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन पर अब दो नए प्लेटफार्म बनाए जाएंगे। प्लेटफार्म नंबर 4 व 5 के निर्माण के लिए रेलवे प्रबंधन ने तैयारी शुरू कर दी है। रेलवे की गति शक्ति यूनिट के निर्देशन में यह काम करवाया जाना है। दो नए प्लेटफार्म बनने के बाद श्रीगंगानगर से वंदे भारत सहित कई लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन का रास्ता खुलने की संभावना है।
श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन पर पुराने माल गोदाम के प्लेटफार्म व ऑफिस कक्ष को तोड़ दिया गया है। अब जल्द यह काम शुरू होने की उम्मीद है। इसके बाद जीआरपी थाने के आगे से दो नए प्लेटफार्म बनाए जाएंगे। यह काम रेलवे की गति शक्ति यूनिट के निर्देशन में करवाया जाना है।

No comments