अधिक शराब पीने से मौत, ससुराल में रहता था
श्रीगंगानगर में कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में गीता भवन के निकट एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिक शराब पीने से मौत होना बताया गया है।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एएसआई पदम सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान 44 वर्षीय राकेश धाणक पुत्र मदनलाल धाणक था। वह मूल रूप से पंजाब के रामा मंडी का रहने वाला था। वर्तमान में बीरबल चौक के निकट धाणक मौहल्ला में अपने ससुराल में रहता था।

No comments