Breaking News

मानसून सत्र से पहले कांग्रेस का मंथन: सोनिया गांधी के घर पर जुटेगा शीर्ष नेतृत्व


मानसून सत्र से पहले कांग्रेस अपनी संसदीय रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए बड़ी बैठक करने जा रही है। यह बैठक दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर होगी। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और रणनीतिकार शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार, संसद के आगामी मानसून सत्र में केंद्र सरकार को किन मुद्दों पर घेरना है, इस पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। 

No comments