Breaking News

सड़क हादसे में घायल की मदद करेगी सरकार, 1.5 लाख का होगा मुफ्त इलाज


सड़क दुर्घटना के बाद अक्सर इलाज खर्च की चिंता होती है। कई बार परिजन अस्पताल पहुंचने से पहले पैसों के इंतजाम में लग जाते हैं। कई बार एडवांस जमा नहीं होने से घायल एक से दूसरे अस्पताल जाता है, इस देरी में कई बार 'गोल्डन ऑवरÓ निकल जाता है। इस स्थिति को बदलने को केंद्र ने पीएम राहत योजना लागू की है। इसमें सड़क दुर्घटना के घायल को हादसे की तारीख से अधिकतम सात दिन तक 1.5 लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज मिलेगा। योजना के क्रियान्वयन की तैयारियां कर ली है। सरकारी व पंजीकृत निजी अस्पतालों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

No comments