जुलाई महीने की पहली तारीख को ही सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर
जुलाई महीने की शुरुआत आम जनता और खासकर व्यापारियों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आई है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने महीने के पहले ही दिन एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती का ऐलान कर दिया है। पिछले काफी समय से लगातार बढ़ रही कीमतों के बीच इस फैसले को महंगाई के मोर्चे पर एक बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।राहत की यह बात 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर लागू होगी, जिसकी कीमतों में सीधे 183 की कटौती की गई है।

No comments