Breaking News

48 घंटे में राजस्थान में मानसून के आगमन की संभावना


राजस्थान में 48 घंटे में मानसून के आगमन की संभावना है. कोटा, बारां, झालावाड़ के रास्ते मानसून प्रवेश करेगा. मानसून के प्रवेश के साथ दक्षिण पूर्वी जिलों में भारी बारिश होगी. 13 साल में तीसरी बार मानसून जुलाई में एंट्री करेगा. इससे पहले 2014, 2019 में मानसून ने जुलाई में दस्तक दी थी. 
बंगाल खाड़ी में मानसूनी हवाएं सक्रिय हैं. इससे लगातार मानसून आगे बढ़ रहा है. उदयपुर, कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग में 2 जुलाई से आंधी-बारिश की गतिविधियां तेज होगी. 3 से 6 जुलई को कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट है.

No comments