Breaking News

कांस्टेबल के पुश्तैनी घर से चोरी:लाखों के गहने और 3.20 लाख रुपए की नकदी चुराई


बीकानेर के नापासर कस्बे में देर रात एक कांस्टेबल के पुश्तैनी घर में बड़ी चोरी हुई। चोर लाखों के गहने और 3.20 लाख रुपए नकद लेकर फरार हो गए। परिवादी श्रीकिशन गोदारा ने नापासर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल हैं और वर्तमान में बीकानेर स्थित आईजी कार्यालय में पदस्थापित हैं। घटना के समय वह किसी कार्य से श्रीडूंगरगढ़ गए हुए थे।
घर में उनकी मां, बड़ा भाई, भाभी और बच्चे मौजूद थे। रात को सभी भोजन कर सो गए। भाई-भाभी व बच्चे छत पर सो रहे थे, जबकि मां नीचे कमरे में थीं। 

No comments