Breaking News

उदयपुर में राशन डीलर का बड़ा फर्जीवाड़ा, 108 बोरी गेहूं का किया गबन


उदयपुर जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। बारापाल तहसील की खजूरी पंचायत में एक राशन डीलर की ओर से पात्र उपभोक्ताओं के गेहूं में गड़बड़ी करने का मामला उजागर हुआ है। जिला रसद विभाग की जांच में अनियमितता की पुष्टि होने के बाद आरोपी राशन डीलर भैरूलाल गमेती के खिलाफ गोवर्धन विलास थाने में एफआइआर दर्ज कराई गई है। साथ ही विभाग ने उसका राशन लाइसेंस निरस्त कर दिया है।
जिला रसद अधिकारी मणि खींची ने बताया कि खजूरी पंचायत के सरपंच से मिली शिकायत के आधार पर विभागीय जांच कराई गई थी। रिकॉर्ड के अनुसार दुकान पर 163.50 क्विंटल गेहूं उपलब्ध होना दर्ज था और मौके पर जांच के दौरान 41 क्विंटल गेहूं कम पाया गया।

No comments