Breaking News

थाने के बाहर एबीवीपी का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी


जैसलमेर में कारगिल विजय दिवस की तिरंगा यात्रा की पूर्व सूचना देने के दौरान पुलिस अभद्रता के आरोपों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का विरोध प्रदर्शन लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। शहर कोतवाली थाने के बाहर कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। 
मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग को लेकर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष महेंद्र सिंह करड़ा और एबीवीपी के विभाग संयोजक कर्णपाल सिंह कोटड़ा बुधवार सुबह से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। कार्यकर्ताओं की मुख्य मांग है कि थानाधिकारी सुरजाराम जाखड़ और हेड कॉन्स्टेबल दीपेंद्र सिंह शेखावत को तुरंत निलंबित किया जाए।

No comments