वन विभाग जिले में लगाएगा साढ़े 42 लाख पौधे
झुंझुनूं में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत वन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है। इसका मुख्य उद्देश्य कागजों में आंकड़े जुटाना और औपचारिकता निभाना नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधे वास्तव में धरातल पर जीवित रहकर विशाल पेड़ बनें, यह सुनिश्चित करना है।
इस अभियान के तहत अकेले वन विभाग को जिले में साढ़े 42 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य सौंपा गया है। अब तक 70 हजार से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं, जबकि शेष पौधों के वितरण और रोपण की प्रक्रिया पूरी गति के साथ जारी है।

No comments