Breaking News

सरकारी नौकरी का झांसा देकर टीचर से 4.5 लाख ठगे


जोधपुर के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में फस्र्ट ग्रेड टीचर और अन्य सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने के नाम पर एक टीचर से 4 लाख 50 हजार रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की शिकायत पर कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चौपासनी स्कूल, रॉयल्टी नाका निवासी पूर्णिमा चौहान पत्नी खीव सिंह चौहान ने बताया कि वह गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाती है। रेखा ने दावा किया कि उसकी शिक्षा विभाग और अन्य सरकारी विभागों में अच्छी पैठ है और उसके जानकार दिलीप तथा मेहताब रुपए लेकर सरकारी नौकरी लगवाते हैं।

No comments