टोंक में बारिश के बाद फिर बढ़ी गर्मी और उमस, बीसलपुर बांध का जलस्तर 313.62 आरएल मीटर
टोंक में 24 घंटे में मौसम पूरी तरह से बदल गया। आज बुधवार को मानसून थोड़ा कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा है। सुबह से हल्के बादल छाए हुए है। ऐसे में बीच बीच तेज धूप और उमस का अहसास हो रहा है। इसके चलते लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
आसमान में ज्यादा बदल छाए नहीं होने से जिले में उमस और गर्मी बढ़ गई। उधर एक दिन बाद ही बदले मौसम से तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है।
बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार बने हुए है। ऐसे तीन दिन में जलस्तर बढ़ा नहीं है। अभी भी बीसलपुर बांध का जलस्तर 313.62 आर एल मीटर है।

No comments