दिल्ली पुलिस ने एक्स को लिखा लेटर -आपत्तिजनक वीडियो-पोस्ट हटाएं
दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को लेटर लिखा है। लेटर में प्रधानमंत्री समेत संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणियों की शिकायत की गई है।
पुलिस ने एक्स से कहा है कि वे इस पोस्ट और वीडियो को तुरंत हटा दें। साथ ही, जिस अकाउंट से यह कंटेंट पोस्ट किया गया है, उसके होल्डर की पूरी जानकारी मांगी गई है। इसमें नाम, पता, नंबर और ईमेल आईडी शामिल है।

No comments