गुरु पूर्णिमा पर हरिद्वार के घाटों पर उमड़ी भारी भीड़
आषाढ़ मास की पूर्णिमा पर मनाए जाने वाले गुरु पूर्णिमा पर्व ने धर्मनगरी हरिद्वार को एक बार फिर आस्था के रंग में रंग दिया। वेदों के रचयिता महर्षि वेद व्यास की जयंती के रूप में मनाए जाने वाले इस पर्व पर देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी समेत गंगा के विभिन्न घाटों पर पवित्र स्नान कर पुण्य अर्जित किया।
सुबह 3 बजे से 4 घंटे में हरकी पैड़ी पर 1.5 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी। गंगा तटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

No comments