रणथंभौर में मूसलाधार बारिश से मिश्रदरा गेट टूटा
रणथंभौर टाइगर रिजर्व में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब वन क्षेत्र और आसपास के इलाकों में साफ दिखाई देने लगा है। तेज बारिश के कारण कई झरने और नाले ऊफान पर हैं। वहीं पानी के तेज बहाव के कारण मिश्रदरा गेट क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके चलते त्रिनेत्र गणेश मंदिर जाने वाला मार्ग आगामी आदेशों तक बंद कर दिया गया है।
रणथंभौर नेशनल पार्क के उपवन संरक्षक मानस सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए त्रिनेत्र गणेश मंदिर जाने वाले मार्ग पर अस्थायी रूप से आवागमन रोक दिया गया है।

No comments