जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो का सर्वर डाउन
जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आज बुधवार अलसुबह इंडिगो एयरलाइन का सर्वर अचानक डाउन हो जाने से यात्रियों को करीब आधे घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्वर में आई तकनीकी खराबी के कारण एयरलाइन के चेक-इन काउंटरों पर बोर्डिंग पास जारी करने की प्रक्रिया प्रभावित हो गई। इससे बड़ी संख्या में यात्रियों की लंबी कतारें लग गईं और चेक-इन काउंटरों पर भीड़ बढ़ गई। कई यात्री अपनी उड़ान के समय को लेकर चिंतित नजर आए, जबकि एयरलाइन का स्टाफ तकनीकी समस्या दूर कराने में जुटा रहा। सर्वर ठप होने के कारण चेक-इन की प्रक्रिया कुछ समय के लिए धीमी पड़ गई, जिससे यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।

No comments