नागौर में सड़क हादसा: ओवरटेक कर रहे वाहन ने युवक को कुचला
राजस्थान के नागौर जिले में शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा अजमेर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर इग्यासनी-बीचपुड़ी के बीच गेंट्री बोर्ड के पास सुबह 7:30 बजे हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
पुलिस के मुताबिक आगे चल रहे ट्रेलर को ओवरटेक करते समय ट्रेलर ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

No comments