Breaking News

चित्तौड़गढ़ और बांसवाड़ा में भारी बारिश, सड़कें जाम, गाड़ियां फंसी


लेट आया मानसून राजस्थान में जमकर बरस रहा। राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में बारिश का दौर आज भी जारी है।  चित्तौडग़ढ़ जिले के निंबाहेड़ा और कपासन में भारी बारिश से हालत बिगड़ गए हैं। बांसवाड़ा शहर में शुक्रवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर गया है।  चित्तौडग़ढ़ की कपासन और निंबाहेड़ा तहसील में रातभर हुई बारिश के कारण कई रास्ते जाम हो गए हैं। गाडिय़ां फंसने से लोग परेशान हो रहे हैं। 
मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी कोटा, बारां और झालावाड़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, जैसलमेर को छोड़कर पूरे राजस्थान में यलो अलर्ट है।

No comments