एसबीआई बैंक की लोन शाखा में लगी आग:फर्नीचर, फाइलें जली
भरतपुर के बयाना कस्बे के आर्य समाज रोड स्थित एसबीआई बैंक की लोन शाखा में शुक्रवार सुबह एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। यह घटना बैंक की पहली मंजिल पर सुबह करीब 10:45 बजे हुई। आग लगते ही बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी और ग्राहक सुरक्षित बाहर निकल आए।
नगरपालिका की दमकल ने भी तुरंत पहुंचकर आग पर काबू पाया। बैंक के डिप्टी मैनेजर अंकुर गोयल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग का कारण एसी में शॉर्ट सर्किट सामने आया है। आग से शाखा में रखा कुछ फर्नीचर, महत्वपूर्ण दस्तावेज और फाइलें जली है.

No comments